Jobs In India: देश में हर चौथा कर्मचारी सालभर के अंदर जॉब बदलने को तैयार, जानें इसकी खास वजह
भारत में भी बड़े स्तर कर्मचारी नौकरी बदले की तैयारी में हैं. भारत में 26 फीसदी या हर चौथा कर्मचारी अगले साल के दौरान नौकरी बदलना चाहता है.
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल स्तर पर करीब 28 फीसदी कर्मचारी नौकरी बदलने के बारे में सोचे रहे हैं. भारत में भी बड़े स्तर कर्मचारी नौकरी बदले की तैयारी में हैं. भारत में 26 फीसदी या हर चौथा कर्मचारी अगले साल के दौरान नौकरी बदलना चाहता है.
प्राइवेट सेक्टर के ज्यादातर कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई बढ़ने और सैलरी में मामूली बढ़ोतरी या नहीं बढ़ने के कारण नए अवसर के तलाश में हैं. इसके अलावा ज्यादा घंटे तक काम, कम लाभ और दूसरी भावनात्मक आवश्यकताएं थीं.
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, जब कर्मचारियों से सीधे तौर पर पूछा गया कि उनके लिए क्या सबसे ज्यादा अहम है तो उसमें सैलरी सबसे बड़ी पसंद थी. बीसीजी के नए कर्मचारी सर्वे में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, यूके, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी समेत आठ देशों के 11,000 कर्मचारी शामिल थे.
देश में हर चौथा कर्मचारी सालभर के अंदर जॉब बदलने को तैयार: रिपोर्ट
◆ सैलरी में मामूली बढ़ोतरी या नहीं बढ़ने के कारण नए अवसर के तलाश में कर्मचारी: BCG रिपोर्ट
◆ कर्मचारियों के लिए वेतन सबसे बड़ी पसंद #JobSwitch #Report #EmploymentNews pic.twitter.com/BdVPBAGEz9
— News24 (@news24tvchannel) December 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

