देश

Tamil Nadu Wildlife: अपनी मां से मिलने के बाद भी नहीं मिल पाया हाथी के बच्चे को दूध, बच्चे को मुदुमलाई के एलीफैंट फीडिंग कैंप में लाया गया-Video

मां के द्वारा दूध नहीं पिलाने की वजह से हाथी के बच्चे को मुदुमलाई के एलीफैंट फीडिंग कैंप में लाया गया. इसके बाद इस बच्चे को दूध पिलाया गया.

Tamil Nadu Wildlife: अपनी मां से मिलने के बाद भी नहीं मिल पाया हाथी के बच्चे को दूध, बच्चे को मुदुमलाई के एलीफैंट फीडिंग कैंप में लाया गया-Video
Credit -ANI

मां के द्वारा दूध नहीं पिलाने की वजह से हाथी के बच्चे को मुदुमलाई के एलीफैंट फीडिंग कैंप में लाया गया. इसके बाद इस बच्चे को दूध पिलाया गया. जानकारी के मुताबिक़ 30 मई को कोयंबटूर में मदुमलाई वन रेंज के पास जंगल के अंदर एक मादा हाथी बीमारी के कारण लेटी हुई पाई गई और बच्चा हाथी मां के बगल में खड़ा था. इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 31 मई को उसे क्रेन से उठाकर उसका इलाज किया गया. इस दौरान हाथी का छोटा बच्चा जंगल में भाग गया और उसके बाद वन विभाग ने बच्चे को उसकी मां से मिलाने की काफी कोशिश की , लेकिन बच्चे को मां दूध नहीं पिला रही है. जिसके कारण वन्यजीव संरक्षक की सलाह के अनुसार, बछड़े को मुदुमलाई हाथी शिविर में लाया गया है, जहां मुदुमलाई वन द्वारा हाथी के बच्चे की देखभाल की जा रही है. ये भी पढ़े :Viral Video: बेस्ट फ्रेंड्स की तरह एक साथ चिल करते दिखे कुत्ता, बंदर और मुर्गा, मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

देखें वीडियो :

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).