Smartphone Ban in Schools: दुनियाभर के स्कूलों में स्मार्टफोन पर बैन लगाने की मांग, UNESCO ने बताई इसकी वजह
यूनेस्को ने दुनिया के सभी स्कूलों में स्मार्टफोन को बैन करने की मांग की है. इसको लेकर शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करने वाली यूनेस्को की एक रिपोर्ट भी जारी की गई है.
Mobile Phone Ban in Schools: यूनेस्को (UNESCO) ने दुनिया के सभी स्कूलों में स्मार्टफोन को बैन (Global Ban) करने की मांग की है. इसको लेकर शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करने वाली यूनेस्को की एक रिपोर्ट भी जारी की गई है. यूनेस्को के मुताबिक स्कूलों को कई मुद्दों के समाधान के लिए स्मार्टफोन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए.
यूनेस्को के अनुसार मोबाइल फोन का ज्यादा उपयोग छात्रों की सीखने नहीं देगा और यह उनकी क्रिएटिविटी को भी एक हद तक मारने का काम करता है. यह शिक्षकों के साथ छात्रों के मानवीय संपर्क को भी कम कर देता है. हालांकि, रिपोर्ट में स्मार्टफोन को केवल एक टूल की तरह ही इस्तेमाल करने के महत्व पर जोर दिया गया है.
रिपोर्ट में आग्रह किया गया है कि आमने-सामने शिक्षण के महत्व को नजरअंदाज न किया जाए. प्रभावी शिक्षण के लिए छात्रों और शिक्षकों के बीच सामाजिक संपर्क जरूरी है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.
"Put Learners First": UNESCO Calls For Worldwide Smartphone Ban In Schools https://t.co/3udjbgyo1L pic.twitter.com/cut5ZyYMUX
— NDTV (@ndtv) July 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

