देश

Cold Wave: शीतलहर से बचाव के आसान तरीके, कड़ाके की ठंड में मजदूर और कामकाजी लोग ऐसे करें अपनी सुरक्षा (Watch Video)

अत्यधिक ठंड में बाहर रहने और काम करने वाले लोगों को शीतलहर से ज्यादा खतरा है. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर आप शीतलहर के कहर से खुद को बचा सकते हैं.

Cold Wave: शीतलहर से बचाव के आसान तरीके, कड़ाके की ठंड में मजदूर और कामकाजी लोग ऐसे करें अपनी सुरक्षा (Watch Video)
शीतलहर का कहर (Photo Credits: YouTube)

Cold Wave: इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर (Cold Wave)  के कहर से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. अत्यधिक ठंड में बाहर रहने और काम करने वाले लोगों को शीतलहर से ज्यादा खतरा है. ऐसे में कुछ छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर आप शीतलहर के कहर से खुद को बचा सकते हैं. अपनी त्वचा को ढंक कर रखें, शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनें. दिन के धूप वाले समय में काम करें और उस दौरान छोटे-छोटे विराम लें. सर्दी में गर्मी का एहसास पाने के लिए गर्म पेय की मदद लें, लेकिन शराब का सेवन करने से बचें. अगर आप बेघर हैं तो सरकारी रैन बसेरों में आश्रय लें. आपातकालीन स्थिति में 108 या स्थानीय एंबुलेंस नबंर पर फोन करें या फिर अस्पताल जाएं. इन तरीकों से आप शीतलहर के दौरान अपनी सुरक्षा कर सकते हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).