Ballia Shocker: बलिया में बकरी चराने को लेकर हुआ विवाद, दबंगों ने महिला को पीटा; 2 आरोपी गिरफ्तार (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Ballia Shocker: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार, यह घटना मनियर थाना क्षेत्र के लोहटा गांव की है, जहां बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए. मामला तब बढ़ा जब एक पक्ष की बकरी दूसरे पक्ष के खेत में चली गई. बकरी के मालिक ने जब उसे लेने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई.
इस हिंसक झड़प में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल हैं. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है.
ये भी पढें: Ballia Shocker: बलिया में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के दोषी को 25 वर्ष कारावास की सजा
बकरी चराने को लेकर हिंसक विवाद
#Ballia breaking
बकरी को लेकर हुई मारपीट में महिला हुई घायल, दो पुलिस के हिरासत में ।
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया के मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहटा गांव से है जहां
पुलिस के अनुसार संतोष यादव की बकरी भृगुनाथ के खेत में चली गई थी, जिसे प्रतिपक्षीयों ने बकरी को बांध@balliapolice pic.twitter.com/WVoIdFOTUg
— INA NEWS (Initiate News) (@ina24news) February 4, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2025 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

