देश

Delhi Waterlogging Video: पहली ही बारिश में दिल्ली बनी दरिया, सड़कों पर भीषण जलभराव में डूबे बस, ट्रक और कार

पहली ही बारिश में दिल्ली की सड़कों का दम निकल चुका है. दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश इलाकों में सड़कें बारिश के पानी से लबालब हैं. इसकी वजह से सुबह-सुबह भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है. इस भीषण जलभराव में ट्रक, बस और कार सब डूबती हुई नजर आ रही हैं.

Delhi Waterlogging Video: पहली ही बारिश में दिल्ली बनी दरिया, सड़कों पर भीषण जलभराव में डूबे बस, ट्रक और कार
Photo Credit- ANI

Delhi Waterlogging Video: पहली ही बारिश में दिल्ली की सड़कों का दम निकल चुका है. दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश इलाकों में सड़कें बारिश के पानी से लबालब हैं. इसकी वजह से सुबह-सुबह भीषण ट्रैफिक जाम लग गया है. इस भीषण जलभराव में ट्रक, बस और कार सब डूबती हुई नजर आ रही हैं. इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो शासन-प्रशासन की लापरवाही की गवाही दे रहे हैं. पहला वीडियो आजाद मार्केट के अंडरपास से आया है, जहां भारी जलभराव के कारण यात्रियों से भरी बस अंडरपास में फंस गई है, उन्हें किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. दूसरा वीडियो मिंटो ब्रिज इलाके से आया है, जहां एक पुल के नीचे एक कार और ट्रक बारिश के पानी में डूब चुके हैं. वहीं, ITO से ड्रोन द्वारा ली गई जलभराव की तस्वीरें भी सामने आई हैं.

आजाद मार्केट अंडरपास में भारी जलभराव के कारण यात्रियों से भरी बस फंस गई

मिंटो ब्रिज के नीचे एक कार पानी में डूब गया

मिंटो ब्रिज के नीचे एक ट्रक  पानी में डूब गया

ITO से ड्रोन द्वारा ली गई जलभराव की तस्वीरें

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).