Yasin Malik Case: यासीन मलिक मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक उपाधीक्षक-दो सहायक अधीक्षक समेत 4 अधिकारी सस्पेंड
टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे यासीन मलिक मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई है. जेल प्रशासन ने मालिक को कोर्ट ले जाने को लेकर एक उपाधीक्षक और दो सहायक अधीक्षकों सहित चार अधिकारियों निलंबित कर दिया है
Yasin Malik Case: टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) प्रमुख यासीन मलिक मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई है. जेल प्रशासन ने मालिक को कोर्ट ले जाने को लेकर एक उपाधीक्षक और दो सहायक अधीक्षकों सहित चार अधिकारियों निलंबित कर दिया है. दरअसल बिना कोर्ट के आदेश पर मालिक को 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया. मामले में सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को पत्र लिखा था. मामले पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ''यासीन मलिक भाग सकता था, उसे जबरन अगवा किया जा सकता था या उसकी हत्या हो सकती थी.''जिसके बाद अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है.
Tweet:
Delhi | Tihar Jail administration suspends four officers in Yasin Malik case including one Deputy Superintendent, and two Assistant Superintendents: Prison officials
— ANI (@ANI) July 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2023 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

