देश

Oath Ceremony Of New CJI: जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10.30 बजे दिलाएंगी शपथ

न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित आज भारत के 49वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में सुबह 10.30 बजे जस्टिस उदय उमेश ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाएंगी

Oath Ceremony Of New CJI: जस्टिस यूयू ललित होंगे देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10.30  बजे दिलाएंगी शपथ

Oath Ceremony Of New CJI: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित (Uday Umesh Lalit) आज भारत के 49वें प्रधान  न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में सुबह 10.30 बजे जस्टिस उदय उमेश ललित को भारत के मुख्य न्यायाधीश की शपथ दिलाएंगी. बता दें कि जस्टिस ललित को अगस्त 2014 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था. वो सीधे बार से जज बने थे. न्यायमूर्ति एस.एम. सीकरी के 1971 में बार से 13वें चीफ जस्टिस बनने के बाद ललित दूसरे ऐसे चीफ जस्टिस हैं.

जस्टिस ललित का जन्म 9 नवंबर 1957 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था. उन्होंने जून 1983 में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र और गोवा से कानून की प्रैक्टिस शुरू की. 1986 में दिल्ली आने से पहले उन्होंने दिसंबर 1985 तक बॉम्बे हाई कोर्ट में प्रैक्टिस की.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 07:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).