MCD Mayor Election: AAP ने शैली ओबेरॉय को बनाया मेयर उम्मीदवार, मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर के लिए चुना
दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने नाम का ऐलान कर दिया है. AAP ने दिल्ली में मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि मोहम्मद इकबाल को AAP ने डिप्टी मेयर उम्मीदवार बनाया है.
दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने नाम का ऐलान कर दिया है. AAP ने दिल्ली में मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय को उम्मीदवार घोषित किया है. जबकि मोहम्मद इकबाल को AAP ने डिप्टी मेयर उम्मीदवार बनाया है. दिल्ली नगर निगम के मेयर के लिए 6 जनवरी 2023 को मतदान होगा. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख मंगलवार 27 दिसंबर 2022 है.
मेयर के चुनाव में 250 पार्षदों के साथ 10 सांसद (3 राज्यसभा सांसद और 7 लोकसभा सांसद) और 13 विधानसभा सदस्य भी मतदान करेंगे. यानि 273 वोटर मेयर के चुनाव के लिए वोट करेंगे. जादुई आकंड़ा 133 है. इस बहुमत के आंकड़ा को छूने वाली राजनीतिक पार्टी का ही मेयर होगा.
AAP ने MCD मेयर के नाम का किया ऐलान
◆ शैली ओबरॉय को AAP ने बनाया उम्मीदवार
◆ मोहम्मद इकबाल होंगे डिप्टी मेयर के उम्मीदवार@ArvindKejriwal | @AamAadmiParty pic.twitter.com/PoOhOJdjgm— News24 (@news24tvchannel) December 23, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

