Delhi New Excise Policy: दिल्ली सरकार नई शराब नीति को लेगी वापस, CBI जांच के आदेश के बाद लिया गया फैसला
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के मामले में हुई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.
Delhi New Excise Policy: दिल्ली सरकार (Excise Policy) को वापस लेगी और पुरानी पॉलिसी को लागू करेगी. 6 महीने में नई पॉलिसी लाई जाएगी. LG के सीबीआई जांच के आदेश के बाद ये फैसला लिया गया है. केजरीवाल सरकार ने पिछले साल ही अपनी नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. इस नीति के तहत राज्य में शराब के ठेकों और कीमतों आदि में कई बदलाव किए गए थे.
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार की एक्साइज पॉलिसी के मामले में हुई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.
क्या है दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति?
नई आबकारी नीति दिल्ली को 32 जोन में बांटती है. पॉलिसी के मुताबिक बाजार में केवल 16 खिलाड़ियों को इजाजत दी जा सकती है, इससे एकाधिकार को बढ़ावा मिलेगा.
Delhi Government has been directed to revert to old regime of Delhi excise policy for a period of 6 months, till a fresh Excise Policy is in place.
— ANI (@ANI) July 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

