देश

Umar Khalid Grants Interim Bail: दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए मिली जमानत

दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली है.

Umar Khalid Grants Interim Bail: दिल्ली दंगे के आरोपी उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए मिली जमानत
Umar Khalid

Umar Khalid Grants Interim Bail: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद को बहन की शादी में शामिल होने के लिए एक हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली है. उमर खालिद ने बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट से जमानत मांगी थी. कोर्ट ने उमर खालिद की याचिका को स्वीकार करने के बाद 23 दिसबंर से एक हफ्ते के लिए अंतिरम जमानत दी है. कोर्ट ने बहन के शादी में शामिल होने के बाद उमर खालिद को 30 दिसंबर को सरेंडर करने को कहा है.

बता दें कि इससे पहले 3 दिसंबर को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने  2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और खालिद सैफी को आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव के मामले से बरी कर दिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).