देश

Presidential Election 2022: सोनिया गांधी, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाला वोट

राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर पूरे देश में मतदान जारी हैं. वोटिंग करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी , कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस सासंद शशि थारूर संसद भवन पहुंचे. जहां पर तीनों नेताओं ने मतदान किया.

Presidential Election 2022: सोनिया गांधी, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाला वोट

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर पूरे देश में मतदान जारी हैं. वोटिंग करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे व कांग्रेस सासंद शशि थारूर संसद भवन पहुंचे. जहां पर तीनों नेताओं ने मतदान किया. वहीं इन नेताओं से पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, संसद भवन पहुंचकर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला. इन नेताओं के कुछ समय बाद ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी ससंद भवन पहुंचकर राष्ट्रपति के लिए अपना वोट डाला. फिलहाल संसद भवन में वोट डालने का का सिलसिला जारी है.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह दस बजे से शुरू और शाम पांच बजे तक चलेगा. राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है. जिनके हार और जीत को लेकर मतदान के बाद वोटों की गिनती 21 जुलाई को की जायेगी.

राहुल गांधी ने डाला वोट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).