देश

Sapna Chaudhary: मशहूर डांसर सपना चौधरी को लखनऊ कोर्ट ने कस्टडी में लिया, जानें क्यो हुई ये कार्रवाई

एक मई 2019 को सपना चौधरी के खिलाफ विश्‍वास हनन और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हुआ था.

Sapna Chaudhary: मशहूर डांसर सपना चौधरी को लखनऊ कोर्ट ने कस्टडी में लिया, जानें क्यो हुई ये कार्रवाई

लखनऊ: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) सोमवार को कोर्ट में पेश हुई, जिसके बाद उन्हें कस्टडी में ले लिया गया है. सपना यहां कोर्ट (Lucknow Court) से जारी गिरफ्तारी वारंट निरस्त कराने आयी थीं. बता दें कि एक मई 2019 को सपना चौधरी के खिलाफ विश्‍वास हनन और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज हुआ था.

13 अक्‍टूबर 2019 को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक सपना का प्रोग्राम था. प्रोग्राम में एंट्री के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बेचा गया था. इस प्रोग्राम को देखने के लिए हजारों लोगों ने टिकट खरीदे, लेकिन रात 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आईं. प्रोग्राम न शुरू होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन आयोजकों ने टिकट का पैसा वापस नहीं किया.  14 अक्टूबर, 2018 को आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).