देश

Haryana: साइबर ठगी का नया तरीका, फर्जी बिजली बिल का SMS भेजकर लगा रहे चूना, जानें इससे बचने का तरीका

साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है. अब वें बिजली उपभोक्ताओं को अपना निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं. बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर अब वह लोगों के बैंक खाते से पैसे साफ करने में लगे हैं.

Haryana: साइबर ठगी का नया तरीका, फर्जी बिजली बिल का SMS भेजकर लगा रहे चूना, जानें इससे बचने का तरीका
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Social Media)

हरियाणा: साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है. अब वें बिजली उपभोक्ताओं को अपना निशाना बनाने का प्रयास कर रहे हैं. बिजली विभाग का कर्मचारी बनकर अब वह लोगों के बैंक खाते से पैसे साफ करने में लगे हैं.

पहले ये घर की बिजली काटने के नाम पर या बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को मैसेज करते हैं और आपको लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं. ये गलत मंसूबों से आपके फोन पर मैलवेयर इंस्टॉल करवाते है या आपके व्यक्तिगत या बैंकिंग विवरण की जानकारी हासिल कर लेते है. इसके बाद आपके खाते से पेसे उड़ा देते हैं.

किसी कंपनी या बैंक का नंबर गूगल पर सर्च न करें. इंटरनेट पर मिले नंबर जालसाजों द्वारा डाले गए भी हो सकते हैं और आप ठगी का शिकार हो सकते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर पर पोस्ट डालकर कंपनी या बैंक का नंबर न मांगें.

किसी बैंक या कंपनी का आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद रहता है. जरूरत पड़ने पर सीधे वहीं विजिट करें.

आजकल हर बैंक/कंपनी का सोशल मीडिया हैंडल है. आप वहां पर डायरेक्ट मैसेज के जरिए शिकायत कर सकते हैं. आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी शिकायत की जा सकती है.

अगर आपने किसी बैंक/कंपनी में कोई शिकायत की है और उसके बाद फोन कॉल पर आपकी समस्या हल करने के लिए कोई खाते या कार्ड से जुड़ी डिटेल मांगे तो न दें.

अगर आप इंटरनेट या टेक्नोलॉजी के साथ बहुत ज्यादा फ्रेंडली नहीं हैं तो सीधे बैंक या कंपनी में जाकर अपनी समस्या बताना बेहतर रहेगा.

पेटीएम, गूगल पे, फोनपे जैसे पेमेंट ऐप्स पर हेल्प सेक्शन रहता है. आप संबंधित पेमेंट ऐप्स पर हो रही परेशानी या ट्रांजेक्शन से जुड़ी कोई शिकायत के लिए उसे एक्सेस कर सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).