देश

Cyber Fraud Alert: PhonePe जैसा दिखने वाला फर्जी ऐप कर रहा है ठगी, नकली पेमेंट दिखाकर लोगों को लगा रहा चूना; जानिए कैसे बचें (Watch Video)

साइबर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. अब एक ऐसा फर्जी ऐप सामने आया है जो देखने में बिल्कुल असली PhonePe जैसा लगता है. असली ऐप की तरह इसमें पेमेंट दिखता है, लेकिन हकीकत में कोई ट्रांजैक्शन होता ही नहीं है.

Cyber Fraud Alert: PhonePe जैसा दिखने वाला फर्जी ऐप कर रहा है ठगी, नकली पेमेंट दिखाकर लोगों को लगा रहा चूना; जानिए कैसे बचें (Watch Video)
Representational Image | Pixabay

Cyber Fraud Alert: साइबर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. अब एक ऐसा फर्जी ऐप सामने आया है जो देखने में बिल्कुल असली PhonePe जैसा लगता है. असली ऐप की तरह इसमें पेमेंट दिखता है, लेकिन हकीकत में कोई ट्रांजैक्शन होता ही नहीं है. दरअसल, यह ऐप सिर्फ एक QR कोड स्कैनर है, जो नकली पेमेंट दिखाकर दुकानदारों और लोगों को चूना लगा रहा है. अगर आप सतर्क रहेंगे तो इस तरह के फ्रॉड से बच सकते हैं. हमेशा ट्रांजैक्शन कंप्लीट होने के बाद बैंक से आए SMS या असली PhonePe ऐप पर जाकर पेमेंट कंफर्म करें. इस बारे में जानकारी अपने परिवार और दोस्तों को भी दें ताकि वे भी सतर्क रह सकें.

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप समझ सकते हैं कि ठग कैसे काम करते हैं. जागरूक रहें, सुरक्षित रहें.

ये भी पढें: Sagar Karande Cyber Fraud: मराठी अभिनेता सागर कारंडे के साथ 61 लाख की साइबर ठगी, जानिए कैसे हुआ ऑनलाइन फ्रॉड (Watch Video)

PhonePe जैसा दिखने वाला फर्जी ऐप कर रहा है ठगी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).