Video: जहां राजा अंधा होता है, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है... मणिपुर हिंसा को लेकर BJP पर बरसे अधीर रंजन चौधरी
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बैठे हैं...मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है."
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में मणिपुर हिंसा और महिलाओं के साथ अभद्रता को लेकर सरकार पर निशाना साधा. अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "जब धृतराष्ट्र अंधे थे, तब द्रौपदी का वस्त्र हरण हुआ था, आज भी राजा अंधे बैठे हैं...मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है." कांग्रेस सांसद ने कहा, 'अविश्वास प्रस्ताव की ताकत आज प्रधानमंत्री को संसद में ले आई है. हममें से कोई भी इस अविश्वास प्रस्ताव के बारे में नहीं सोच रहा था. हम तो यही मांग कर रहे थे कि पीएम मोदी संसद में आएं और मणिपुर मुद्दे पर बोलें. हम किसी बीजेपी सदस्य को संसद में आने की मांग नहीं कर रहे थे, हम सिर्फ अपने प्रधानमंत्री के आने की मांग कर रहे थे.'
#WATCH | Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury says "Jab Dhritrashtra andhe the, tab Droupadi ka vastra haran hua tha, aaj bhi raja andhe baithe hai... Manipur aur Hastinapur mein koi farq nahi hai" pic.twitter.com/OXPAZqP26j
— ANI (@ANI) August 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2023 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

