VIDEO: कश्मीर में ठंड का कहर, बर्फ में तब्दील हुई डल झील, पर्यटकों का आना शूरू, देखें वीडियो
देश के कई राज्यों में भीषण ठंड चल रही है. भारत का स्वर्ग कहे जानेवाले कश्मीर में भी ठंड काफी बढ़ गई है. कश्मीर की डल झील पूरी तरह से जम चुकी है.
कश्मीर: देश के कई राज्यों में भीषण ठंड चल रही है. भारत का स्वर्ग कहे जानेवाले कश्मीर में भी ठंड काफी बढ़ गई है. कश्मीर की डल झील पूरी तरह से जम चुकी है. कश्मीर में लोग हर तरफ अलाव जलाकर हाथ तापते हुए दिखाई दे रहे है. श्रीनगर में पारा शुन्य से 8.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. कश्मीर में झीलों के साथ-साथ झरने भी जमने शुरू हो गए हैं. इसी के साथ कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू हो गया है. बता दें की चिल्लई कलां कश्मीर में उन दिनों का कहा जाता है, जब सर्दी अपने चरम पर होती है. 40 दिनों की अवधि के दौरान रातें सर्द होती हैं और दिन का तापमान सिंगल अंकों में रहता है.इस दौरान कश्मीर घाटी में मौसम ठंडा रहता है और बर्फबारी होती रहती है.श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. इस मौसम के चलते कश्मीर में आनेवाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है. ये भी पढ़े:Jammu Kashmir: श्रीनगर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, जल निकायों पर जमी बर्फ; माइनस 6°C पहुंचा तापमान (Watch Video)
कश्मीर में भीषण ठंड, झीलें बर्फ में हुई तब्दील
#WATCH | The surface of Dal Lake freezes as intensifying coldwave grips Kashmir Valley. As per the IMD, the maximum temperature is -7°C and the minimum is -7°C. People sit by a bonfire to keep themselves warm#JammuKashmir #Weather #freezing #dallake pic.twitter.com/8FpDj9xKfQ
— Gulistan News (@GulistanNewsTV) December 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2024 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

