Jammu Kashmir: श्रीनगर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, जल निकायों पर जमी बर्फ; माइनस 6°C पहुंचा तापमान (Watch Video)
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. श्रीनगर में जल निकायों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई है, जिससे सर्दी का असर और भी ज्यादा महसूस हो रहा है.
Jammu Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. श्रीनगर में जल निकायों की सतह पर बर्फ की पतली परत जम गई है, जिससे सर्दी का असर और भी ज्यादा महसूस हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान शून्य से नीचे जाने के कारण लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं. सड़कों पर चलने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को सावधानी बरतनी पड़ रही है, क्योंकि बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई है. ठंड के चलते बाजारों और गलियों में लोगों की चहल-पहल कम हो गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ठंड का यह असर जारी रहेगा.
ये भी पढें: UP Weather Update: मथुरा में शीतलहर का प्रकोप, तापमान में गिरावट के कारण भीषण ठंड की स्थिति
श्रीनगर में माइनस 6°C पहुंचा तापमान
#WATCH | जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में जल निकायों की सतह पर बर्फ की एक पतली परत जम गई है, क्योंकि तापमान शून्य से नीचे चला गया है।
IMD के अनुसार, आज यहां न्यूनतम तापमान -6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। pic.twitter.com/1imozinPWt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

