देश

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को उनकी न्यायिक हिरासत 27 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी.

CM Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, न्यायिक हिरासत 27 अगस्त तक बढ़ी
CM Arvind Kejriwal | File Photo

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को उनकी न्यायिक हिरासत 27 अगस्त 2024 तक बढ़ा दी. उन्हें पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म  होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था. सुनवाई के बाद स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की हिरासत अवधि बढ़ा दी. बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने नीति के निर्माण और क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई (CBI) जांच के आदेश दिए थे.

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में CM केजरीवाल लगा बड़ा झटका

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).