देश

Chhattisgarh: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, 9240 करोड़ के सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

नितिन गडकरी और CM भुपेश बघेल 9240 करोड़ की लागत से कुल 1017 किलोमीटर लम्बाई की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

Chhattisgarh: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, 9240 करोड़ के सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व CM भूपेश बघेल (Photo Credit : Twitter)

छत्तीसगढ़: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व CM भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को आज बड़ी सौगात दी है. नितिन गडकरी और CM भुपेश बघेल 9240 करोड़ की लागत से कुल 1017 किलोमीटर लम्बाई की 33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास समारोह सुबह 10.30 बजे से रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ.

जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ, उनमें पूर्ण हो चुकी दो सड़क परियोजनाओं, एनएच-43 में मध्यप्रदेश सीमा में मनेन्द्रगढ़ से सूरजपुर खण्ड में 379.16 करोड़ रुपए की लागत से 78.10 किलोमीटर लम्बाई में दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना तथा एनएच-30 में मध्यप्रदेश सीमा चिल्पी से कवर्धा खण्ड में 291.05 करोड़ रुपए की लागत से 50.88 किलोमीटर लम्बाई में दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना शामिल हैं. वहीं केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोजन पर भी आमंत्रित किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).