Kawasi Lakhma on Liquor Ban? 'मेरे जिंदा रहते बस्तर में नहीं होगी शराबबंदी', छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का विवादित बयान (Watch Video)
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने अजीबो-गरीब बयनों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं. इस बार शराबबंदी को लेकर विवादित बयान दिया. कवासी लखमा से शराबबंदी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ''जब तक वे जीवित हैं बस्तर में शराबबंदी नहीं होगी
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Excise Minister Kawasi Lakhma) अपने अजीबो-गरीब बयनों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहते हैं. इस बार शराबबंदी को लेकर विवादित बयान दिया. कवासी लखमा से शराबबंदी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि ''जब तक वे जीवित हैं बस्तर में शराबबंदी नहीं होगी. थोड़ी थोड़ी शराब पीने से शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता अगर ज्यादा शराब पी ली तो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है.''
दरअसल मंत्री कवासी लखमा बस्तर में 13 अप्रैल को प्रियंका गांधी के प्रवास को देखते हुए पहले से ही बस्तर पहुंचकर तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस बीच एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया द्वारा पूछे गए शराबबंदी के सवाल पर और प्रदेश में शराबबंदी को लेकर छिड़े विवाद को लेकर लखमा ने कहा कि शराब आदिवासियों की जरूरत है. जिसे बंद नहीं करना चाहिये.
Video:
#WATCH | Chhattisgarh Excise Minister Kawasi Lakhma says, "There will be no liquor ban in Bastar as long as I am alive".
(09.04) pic.twitter.com/6zoFdwDiVU
— ANI (@ANI) April 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2023 09:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

