क्रिकेट

IND-W vs BAN-W 2025: राधा यादव का कमाल! सीधे थ्रो से बांग्लादेशी कप्तान को किया रन आउट, स्टेडियम में खुशी का माहौल (Watch Video)

नवी मुंबई में खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान राधा यादव ने शानदार फील्डिंग किया.

IND-W vs BAN-W 2025: राधा यादव का कमाल! सीधे थ्रो से बांग्लादेशी कप्तान को किया रन आउट, स्टेडियम में खुशी का माहौल (Watch Video)
Radha Yadav runs out Nigar Sultana Joty (Photo credit: X @StarSportsIndia)

IND-W vs BAN-W 2025: नवी मुंबई में खेले जा रहे आईसीसी महिला विश्व कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच के दौरान राधा यादव (Radha Yadav) ने शानदार फील्डिंग किया. 17वें ओवर में, अमनजोत कौर (Amanjot Kaur) की गेंद पर शर्मिन अख्तर (Sharmin Akhtar) ने एक शॉट मारा, जिसे राधा यादव ने बैकवर्ड पॉइंट पर तेजी से रोका और फिर सीधे थ्रो किया. उनके सटीक सीधे हिट के कारण बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना जोटी (Nigar Sultana Joty) रन आउट हो गईं. जोटी ने क्रीज में बल्ला स्लाइड करने में जरा सी देर कर दी, और रिप्ले में साफ दिखा कि वह लाइन से बाहर थीं. राधा यादव की शानदार फील्डिंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

यह पल मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुआ. राधा यादव को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, और उन्होंने इस मौके पर अच्छा प्रदर्शन किया.

ये भी पढें: Women’s World Cup 2025: महिला विश्व कप में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारतीय टीम में जेमिमा की वापसी

 

निगार सुल्ताना जोटी को राधा यादव ने किया रन आउट

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2025 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).