देश

Chennai: वैगई एक्सप्रेस के फुटबोर्ड पर बैठे व्यक्ति की ट्रेन और प्लेटफ़ॉर्म के बीच फंसकर मौत, शॉकिंग वीडियो आया सामने

चेन्नई के सैदापेट रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर वैगई एक्सप्रेस (Vaigai Express) के फुटबोर्ड से गिरकर कुड्डालोर के 24 वर्षीय पी बालामुरुगन की मौत हो गई. यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई जब बालामुरुगन भीड़भाड़ वाले अनारक्षित डिब्बे की सीढ़ियों पर बैठे थे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म 4 पर गिर गए...

Chennai: वैगई एक्सप्रेस के फुटबोर्ड पर बैठे व्यक्ति की ट्रेन और प्लेटफ़ॉर्म के बीच फंसकर मौत, शॉकिंग वीडियो आया सामने
शख्स की ट्रेन से गिरकर मौत (Photo: @anglenewsagency)

चेन्नई के सैदापेट रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर वैगई एक्सप्रेस (Vaigai Express) के फुटबोर्ड से गिरकर कुड्डालोर के 24 वर्षीय पी बालामुरुगन की मौत हो गई. यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई जब बालामुरुगन भीड़भाड़ वाले अनारक्षित डिब्बे की सीढ़ियों पर बैठे थे, उनका संतुलन बिगड़ गया और वे प्लेटफॉर्म 4 पर गिर गए. इसके बाद वे ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गए. सीसीटीवी फुटेज में यह दुखद हादसा कैद हो गया. पुलिस ने उनके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बालामुरुगन अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे, तभी उनका पैर फिसला. मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. यह भी पढ़ें: Rescue Video: गुजरात आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती ट्रेन में चढ़ रहे यात्री को पटरी पर गिरने से बचाया, देखें वीडियो

वैगई एक्सप्रेस के फुटबोर्ड पर बैठे व्यक्ति की ट्रेन और प्लेटफ़ॉर्म के बीच फंसकर मौत:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).