Central Railway Collects Rs 16.85 Lakh Fine: कल्याण स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए 4438 यात्री, रेलवे ने एक दिन में वसूला 16.85 लाख रुपये का जुर्माना
मध्य रेलवे ने कल्याण स्टेशन से सिर्फ एक दिन में 16 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है. रेलवे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी.
मध्य रेलवे ने कल्याण स्टेशन से सिर्फ एक दिन में 16 लाख 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है. रेलवे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी. पिछले कुछ दिनों से मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग टीसी की बड़ी फौज तैनात की गई है. अब तक यह अभियान बांद्रा, अंधेरी-बोरीवली और दादर-ठाणे जैसी कई जगहों पर चलाया गया और अब मध्य रेलवे के कल्याण स्टेशन पर टीसी का एक बड़ा बैच तैयार किया गया है. सेंट्रल रेलवे के एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है और रेलवे ने टिकट चेकिंग अभियान की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं.
सेंट्रल रेलवे के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट में फिल्मी अंदाज में पोस्ट किया, "आप फिर से हमसे छिप रहे हैं... और हम फिर से आपके स्टेशन पर आपका इंतजार कर रहे हैं!" रेलवे ने अपने पोस्ट में लिखा, "कल यानी 16 अक्टूबर 2023 को कल्याण स्टेशन पर एक ही दिन में 4438 बिना टिकट यात्री पाए गए, जिनसे करीब 16 लाख 85 हजार जुर्माना वसूला गया है.
"तुम हमसे फिर से छुप रहे हो... और हम तुम्हारा स्टेशन पे फिर से इंतजार कर रहे हैं!"
कल्याण स्थानक-
16.85 lakh penalty imposed in a single day on 4438 ticketless passengers..
कल दिनांक 16/10/23 सोमवार को एक बडा तिकीट चेकिंग अभियान मुंबई विभाग के कल्याण स्थानक पर किया गया।… pic.twitter.com/MKPW1h4KOm
— Central Railway (@Central_Railway) October 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

