Buldhana Bus Tragedy: बुलढाना बस हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में लिया गया
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बीती रात हुए बस हादसे में 26 लोगों की झुलसे से जान चली गई है. वहीं कई लोग घायल हैं. हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंचे मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत लिया गया है
Buldhana Bus Tragedy: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बीती रात हुए बस हादसे में 26 लोगों की झुलसे से जान चली गई है. वहीं कई लोग घायल हैं. हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुंचे मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत लिया गया है. हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर को खरोच भी नहीं है. मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि हादसे को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मुंबई से घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है. मुंबई से हेलीकाप्टर से संभाजी नगर आएंगे. जिसके बाद सड़क के रास्ते दोनों नेता घटना स्थल पहुंचेंगे. बताना चाहेंगे कि बस में 33 लोग सवार थे. बस नागपुर से पुणे आ रही थी. लेकिन बस बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर रात में करीब डेढ़ बजे दुर्घटना की शिकार हो गई. जिसके बाद बस में आग लग गई और बस धू- धू कर जलने लगी.
Video:
#WATCH | "The bus driver and conductor have been taken into custody by police," says Maharashtra minister Girish Mahajan on the Buldhana bus tragedy. pic.twitter.com/EUOJDOHyq7
— ANI (@ANI) July 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

