Modi Government Checkmates China: बजट में मोदी सरकार का चीन पर वार, Imitation Jewellery पर बढ़ाई कस्टम ड्यूटी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट पेश किया. आम बजट में जहां कुछ सामनों पर टैक्स में छूट दी गई है. वहीं केंद्रीय बजट 2023-24 में चीन से आयात होने वाले आभूषण पर सरकार ने पांच प्रतिशत कस्टम ड्यूटी बढ़ा दिया है.
Modi Government Checkmates China: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट पेश किया. केंद्रीय बजट 2023-24 में मोदी सरकार ने चीन को बड़ा झटका दिया है. सरकार ने आम बजट में चीन से आयात होने वाले नकली आभूषण पर कस्टम ड्यूटी 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया गया है. सरकार के इस फैसले से अब चीन को जो भी आभूषण भारत भेजने होगे उसे उस पर पांच प्रतिशत ज्यादा कस्टम ड्यूटी देने होंगे. हालांकि सरकार का कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के पीछे यह भी मकसद है कि लोग भारत में निर्मित होने वाले आभूषण को ज्यादा से ज्यादा यूज करें. ताकि देश में रोजगार बढे.
Tweet:
Aiming to discourage cheap imports from China and encourage domestic manufacturing, Customs duty on imitation jewellery has been enhanced from 20 per cent to 25 per cent in the Union Budget 2023-24
— Abdulkadir/ अब्दुलकादिर (@KadirBhaiLY) February 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

