MLA Lasya Nandita: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में मौत, सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया शोक- (Watch Tweet)
MLA Lasya Nandita: तेलंगाना के सिकंदराबाद छावनी विधायक जी लस्या नंदिता की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, उनकी कार शुक्रवार सुबह पाटनचेरु के पास आउटर रिंग रोड पर एक सड़क बैरिकेड से टकरा गई थी. यह हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया है. उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. लस्या के निधन से उनकी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. पार्टी नेता केटीआर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. नंदिता 5 बार के विधायक जी सयाना की बेटी हैं. वह पिता के मृत्यु के बाद BRS के टिकट पर सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनी गईं थी.
लस्या नंदिता की मौत पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने ने भी शोक जताया है. उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा- कैंट विधायक लास्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा है. नंदिता के पिता स्वर्गिया सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे. पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हुआ था. यह बहुत दुखद है कि नंदिता की भी इसी महीने अचानक मौत हो गई. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं.
Telangana CM Revanth Reddy tweets, "The untimely death of Cantonment legislator Lasya Nandita left me deeply shocked. I had a close relationship with Nandita's father Swargiya Sayanna. He passed away in the same month last year... It is very sad that Nandita also died suddenly in… https://t.co/PUzz4Xy1tz pic.twitter.com/XyaxPMQ9mg
— ANI (@ANI) February 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

