वायरल

Coconut Loot Video: तेलंगाना के सूर्यापेट में दुर्घटनाग्रस्त लॉरी से लोगों ने लूटे नारियल, घायल ड्राइवर को लावारिस छोड़ा

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले से एक वीडियो सामने आया है, जहां नारियल से भरे एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से गिरे नारियल को स्थानीय लोग लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में लोगों को बोर में भरकर नारियल ले जाते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने ड्राईवर को लावारिस छोड़ दिया और नारियल बटोरने में व्यस्त रहे...

Coconut Loot Video: तेलंगाना के सूर्यापेट में दुर्घटनाग्रस्त लॉरी से लोगों ने लूटे नारियल, घायल ड्राइवर को लावारिस छोड़ा
पलटी ट्रक से नारियल लूटते लोग (Photo: X|@jsuryareddy)

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले से एक वीडियो सामने आया है, जहां नारियल से भरे एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से गिरे नारियल को स्थानीय लोग लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में लोगों को बोर में भरकर नारियल ले जाते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने ड्राईवर को लावारिस छोड़ दिया और नारियल बटोरने में व्यस्त रहे. उन्हें इस बात का कोई फर्क नही पड़ा कि ड्राइवर घायल है, उसे अस्पताल पहुंचाना चाहिए. यह ट्रक एलुरु से हैदराबाद जा रही थी और यह घटना रायनीगुडेम में हुई. ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था और उसका सारा सामान सड़क पर बिखर गया था. यह घटना ना सिर्फ स्थानीय लोगों की संवेदनहीनता को उजागर करती है, बल्कि मानवीय कर्तव्यों के प्रति उपेक्षा की भी गंभीर मिसाल पेश करती है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई से सटे विरार में अनोखी गिरफ्तारी! पुलिस ने चोर को हिरासत में लेने से पहले खिलाया खाना और पिलाया सिगरेट

तेलंगाना के सूर्यापेट में दुर्घटनाग्रस्त लॉरी से लोगों ने लूटे नारियल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2025 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).