Jaunpur Shocker: बदलापुर के मेले में टूटा ब्रेक डांस झूला, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल; VIDEO वायरल
यूपी के जौनपुर जिले की बादलपुर तहसील से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेले में लगा ब्रेक डांस झूला अचानक टूट गया.
Jaunpur Shocker: यूपी के जौनपुर जिले की बादलपुर तहसील से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मेले में लगा ब्रेक डांस झूला अचानक टूट गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. झूला टूटने से दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया. गनीमत रही कि हादसा बड़ा नहीं था, वरना भारी जनहानि हो सकती थी. मेले में आए लोगों ने बताया कि झूला अचानक तेज आवाज के साथ रुक गया और उसका एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया. हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोग डर के मारे झूले से दूरी बनाने लगे.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फिलहाल मेले के आयोजकों ने झूले को बंद करा दिया है और मामले की जांच की जा रही है.
बदलापुर के मेले में टूटा ब्रेक डांस झूला
यूपी : जौनपुर के बदलापुर तहसील क्षेत्र में लगे प्रदर्शनी मेले में ब्रेक डांस अचानक टूट गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार कराया गया, झूले के टूटने का वीडियो वायरल#UttarPradesh #Jaunpur #Mela #BreakDanceJhula #HindiNews #viralvideo pic.twitter.com/FwYNzPzBHB
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) August 16, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

