देश

Shiv Sena Dussehra Rally: शिवसेना की बड़ी जीत, शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की बॉम्बे HC से मिली इजाजत

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर को बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने उद्धव ठाकरे की नेत्रित्व वाली पार्टी शिवसेना को मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत दे दी है.

Shiv Sena Dussehra Rally: शिवसेना की बड़ी जीत, शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की बॉम्बे HC से मिली इजाजत
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credit : Twitter)

Shiv Sena Dussehra Rally: बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) से शिवसेना की दशहरा रैली को लेकर को बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना को मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में दशहरा रैली करने की इजाजत दे दी है. कोर्ट की तरफ से कहा गया कि शिवसेना मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2022 तक रैली कर सकती है. बता दें कि शिवसेना का दशहरा रैली बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची थी. जिस पर कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए शिवसेना को मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत दे दी है.

वहीं एक दिन पहले बीएमसी ने शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को यहां के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पांच अक्टूबर को दशहरा रैली के आयोजन की अनुमति नहीं दी. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी शिवसेना के पक्ष में फैसला सुनाते हुए शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की इजाजत दे दी है. शिवसेना मुंबई के शिवाजी पार्क में वह 1966 से दशहरा रैली करती आई है. लेकिन 2020 और 2021 में कोरोना वायरस महामारी प्रतिबंधों के कारण इसे आयोजित नहीं किया जा सका.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).