Bomb Threat: '50 किलो RDX रखने वाला हूं, रोक सको तो रोक लो...', यूपी के आगरा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी
यूपी के आगरा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आरोपी ने भेजे गए ईमेल में लिखा है कि आगरा हवाई अड्डे में 50 किलो आरडीएक्स रखने वाला हूं. अगर बचा सकते हो तो बचा कर दिखाओ.
Bomb Threat: यूपी के आगरा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आरोपी ने भेजे गए ईमेल में लिखा है कि आगरा हवाई अड्डे में 50 किलो आरडीएक्स रखने वाला हूं. अगर बचा सकते हो तो बचा कर दिखाओ. इस मामले में आगरा के शाहगंज थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने बताया कि 30 जुलाई को के अहमद नाम की ईमेल आईडी से एक मेल मिला है. इसमें तीन अगस्त 2024 को आगरा एयरपोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसके साथ ही आरोपी ने यह चैलेंज भी दिया है कि उसे कोई नहीं रोक पाएगा. फिलहाल, इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है.
यूपी के आगरा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को RDX से उड़ाने की धमकी
आगरा
➡एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट की धमकी
➡50 किलो RDX एयरपोर्ट में रखने की कही बात
➡ईमेल द्वारा अज्ञात व्यक्ति ने दी धमकी
➡पुलिस ईमेल की जांच में जुटी,शाहगंज में केस दर्ज.#Agra @agrapolice pic.twitter.com/43qoOBJAvk
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

