Mass Conversion Rally Video: देवी देवताओं के अपमान के आरोप में घिरे केजरीवाल के मंत्री राजेंद्र गौतम, BJP ने घेरा तो दी सफाई- कही ये बात
मनोज तिवारी के इस्तीफे की मांग के बाद मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सफाई दी है. मंत्री गौतम ने कहा कि भाजपा देश द्रोही है. अगर मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक़्कत है? भाजपा को शिकायत करनी है तो वह करें.
Mass Conversion Rally Video: केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में हजारों लोगों द्वारा राम और कृष्ण को भगवान न मानने और उनकी कभी न पूजा करने की शपथ लेने का वीडियो सामने आने के बाद बवाल खड़ा हो गया है. मामले में बीजेपी के साथ ही सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल से मंत्री पद से गौतम की बर्खास्तगी की मांग की, उन्होंने दावा किया कि गौतम की हरकत से हिंदू और बौद्ध समुदाय के बीच दुश्मनी पैदा हो सकती है. इसलिए राजेंद्र पाल गौतम अपने पद से इस्तीफा दें.
बवाल बढ़ने के बाद मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सफाई दी है. मंत्री गौतम ने कहा कि भाजपा देश द्रोही है. अगर मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक़्कत है? भाजपा को शिकायत करनी है तो वह करें. भारत का संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आज़ादी देता है. भाजपा की ज़मीन खिसक रही है और वह आम आदमी पार्टी से डरती है.
चलो बुद्ध की ओर मिशन जय भीम बुलाता है।
आज "मिशन जय भीम" के तत्वाधान में अशोका विजयदशमी पर डॉ०अंबेडकर भवन रानी झांसी रोड पर 10,000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धम्म में घर वापसी कर जाति विहीन व छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली।
नमो बुद्धाय, जय भीम! pic.twitter.com/sKtxzVRYJt
— Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) October 5, 2022
Video:
#WATCH : एक वायरल वीडियो में आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को एक कार्यक्रम में भाग लेते देखा गया। वहां मौजूद लोगों ने कई हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी।
@AamAadmiParty @BJP4India #ViralVideo #AAP #RajendraPalGautam #BJP pic.twitter.com/0dDgLEeJxD
— India Voice (@indiavoicenews) October 7, 2022
ANI Tweet:
भाजपा देश द्रोही है। अगर मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक़्कत है? भाजपा को शिकायत करनी है तो वह करें। भारत का संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आज़ादी देता है। भाजपा की ज़मीन खिसक रही है और वह आम आदमी पार्टी से डरती है: दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम pic.twitter.com/UFB02UGKxE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2022 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

