जरुरी जानकारी

Birth Certificate To Become Most Imp Document: बर्थ सर्टिफिकेट बन जाएगा सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू

जन्म और मृत्यु का पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 2023 आगामी 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा. इस संशोधित कानून के लागू होने के बाद कई जरूरी काम आसान हो जाएंगे, क्योंकि महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र ही पेश करना काफी होगा.

Birth Certificate To Become Most Imp Document: बर्थ सर्टिफिकेट बन जाएगा सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कानून 1 अक्टूबर से होगा लागू
(Photo Credits ANI)

Birth Certificate To Become Most Imp Document: अब जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन जाएगा. दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) की मानें तो जन्म और मृत्यु का पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 2023 (Registration of Births and Deaths (Amendment) Act, 2023) आगामी 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस संशोधित कानून के लागू होने के बाद कई जरूरी काम आसान हो जाएंगे, क्योंकि महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र ही पेश करना काफी होगा. जन्म और मृत्यु का पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम 2023 किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, मतदाता सूची तैयार करने, आधार संख्या, विवाह पंजीकरण या सरकारी नौकरी में नियुक्ति के लिए एकल दस्तावेज के रूप में जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग की अनुमति देता है. यह भी पढ़ें: Parliament Special Session: न एक देश एक चुनाव न UCC बिल, मोदी सरकार संसद के विशेष सत्र में पेश करेगी ये 4 विधेयक

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).