Bihar: पटना में आंधी और तूफान ने मचाई तबाही, बिजली का तार टूटने से कदमकुआं थाने में मची अफरा-तफरी (Watch Video)
बिहार के पटना में आंधी और तूफान के साथ हुई बारिश ने तबाही मचा दी है. आंधी-तूफान के चलते बिजली का तार टूटकर गिरने से कदमकुआं थाने में अफरा-तफरी मच गई.
राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत देश के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश (Rain) होने से जहां मौसम का मिजाज बदला है तो वहीं बेमौसम बरसात ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. बिहार (Bihar) के पटना (Patna) में आंधी और तूफान के साथ हुई बारिश ने तबाही मचा दी है. आंधी-तूफान के चलते बिजली का तार टूटकर गिरने से कदमकुआं थाने में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान टीन का शेड भी उड़ गया, जिससे पुलिसकर्मियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी. आंधी और तूफान के चलते थाने के कई अहम दस्तावेज भी बर्बाद हो गए हैं. इस वीडियो में आंधी-तूफान के बाद तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Delhi Heavy Rain: दिल्ली में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश, खराब मौसम की वजह से विमान सेवा प्रभावित (Watch Videos)
देखें वीडियो-
पटना में आंधी और पानी ने तबाही मचाई, तूफान में बिजली का तार टूटा, कदमकुआं थाने में अफरा-तफरी मची pic.twitter.com/S0whbaTT3Z
— News18 Bihar (@News18Bihar) May 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

