Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार से अपना समर्थन वापस लिया, बेटे संतोष मंत्री पद से दे चुके हैं इस्तीफा- Video
बिहार में नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका लगा है. हम के नेता संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जीतन राम मांझी ने बिहार सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है.
Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका लगा है. हम के नेता संतोष सुमन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने आज शाम को राज्यपाल से मुलाकात कर बिहार सरकार से अपना समर्थन लेने को लेकर ऐलान किया. समर्थन लेने के बाद मांझी ने कहा कि हम दिल्ली जा रहे हैं. वहां पर बीएसपी प्रमुख मायावती, अमति शाह समेत कई नेताओं से मुलाकता करेंगे.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन मांझी नीतीश मंत्रिमंडल में संतोष सुमन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संभाल रहे थे. लेकिन पिछले हप्ते उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. मांझी ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों की मांग की थी. इस बीच मांझी से नीतीश कुमार जदयू में विलय कराना चाहते थे, जिसके लिए मांझी तैयार नहीं थे. इसी से नाराजगी बढ़ने पर उनके बेटे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.
Tweet:
#WATCH | We have handed over the letter to the Governor withdrawing support from Nitish Kumar-led government...In Delhi, we will try to meet leaders of various political parties including leaders of NDA: Jitan Ram Manjhi, Patna, Former Bihar CM & HAM leader, in Patna pic.twitter.com/IMLvAI7gmV
— ANI (@ANI) June 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2023 07:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

