देश

Bihar Bridge Collapse: बेगुसराय में उद्घाटन के पहले ही ढहा ब्रिज, दरार दिखने के बाद लोगों ने प्रशासन से की थी शिकायत

बिहार के बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में बूढ़ी गंडक नदी पर बना ब्रिज गिर गया. जानकारी के अनुसार अभी इस ब्रिज का उद्घाटन होना बाकी था, लेकिन उद्घाटन से पहले ही ब्रिज गिरकर नदी में समा गया

Bihar Bridge Collapse: बेगुसराय में उद्घाटन के पहले ही ढहा ब्रिज, दरार दिखने के बाद लोगों ने प्रशासन से की थी शिकायत
Bihar Bride (Photo Credits ANI)

 Bihar Bridge Collapse: बिहार के बेगूसराय के साहेबपुर कमाल में बूढ़ी गंडक नदी पर बना ब्रिज गिर गया. जानकारी के अनुसार अभी इस ब्रिज का उद्घाटन होना बाकी था, लेकिन उद्घाटन से पहले ही ब्रिज गिरकर नदी में समा गया. गनीमत रही की इस हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था. नहीं तो उसकी जान जा सकती थी. ब्रिज गिरने के बाद बेगूसराय के डीएम ने कहा कि पुल को उपयोग के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था. पुल गिरने के कारणों का हम आकलन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह पुल 13 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना था और इसका उद्घाटन जल्द ही होना वाला था.

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2022 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).