Bengaluru Man Finds Live Snail in Salad: ऑनलाइन ऑर्डर किए गए सलाद में शख्स को मिला जिंदा घोंघा, वीडियो वायरल होने के बाद स्विगी ने दी प्रतिक्रिया
बेंगलुरु में एक शख्स ने सलाद ऑनलाइन ऑर्डर किया जिसके बाद उसे सलाद में जिंदा घोंघा मिला. उसने देखा कि सलाद पर एक घोंघा बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हैं. इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो गया.
बेंगलुरु में एक शख्स ने सलाद ऑनलाइन ऑर्डर किया जिसके बाद उसे सलाद में जिंदा घोंघा मिला. उसने देखा कि सलाद पर एक घोंघा बाहर निकलने की कोशिश कर रहा हैं. इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो गया. शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वीडियो शेयर किया जिसके बाद ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी स्विगी ने प्रतिक्रिया दी. धवल सिंह नामक इस शख्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, '@LeonGill से फिर कभी ऑर्डर नहीं करना!' @SwiggyCares यह सुनिश्चित करने के लिए आप जो भी कर सकते हैं वह करें कि यह गड़बड़ दूसरों के साथ न हो. बेंगलुरु (एसआईसी) लोग ध्यान दें. ये वीडियो पोस्ट होने के बाद स्विगी ने जवाब दिया, 'हाय धवल. यह भयानक है. कृपया ऑर्डर आईडी के साथ हमारी मदद करें, ताकि हम इस पर गौर कर सकें.'
Never ordering from @LeonGrill ever again!@SwiggyCares do whatever you can to ensure this shit doesn't happen to others...
Blr folks take note
Ughhhhh pic.twitter.com/iz9aCsJiW9
— Dhaval singh (@Dhavalsingh7) December 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

