देश

PM Modi Security Breach Case: पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध मामले में बठिंडा के SP सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप

पंजाब डीजीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, "गुरविंदर सिंह सांगा को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. गुरविंदर सिंह तब फिरोजपुर के एसपी ऑपरेशन थे. गुरविंदर सिंह फिलहाल बठिंडा में तैनात हैं."

PM Modi Security Breach Case: पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध मामले में बठिंडा के SP सस्पेंड, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप
(Photo : X)

बठिंडा, 25 नवंबर: 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले की सुरक्षा में सेंध (PM Modi Security Breach) का मामला सामने आया था. उस वक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) गुरविंदर सिंह सांगा ड्यूटी पर थे. मामले में उनको दोषी पाया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है.  घटना के वक्त गुरविंदर सांगा फिरोजपुर के एसपी पद पर थे. घटना के बाद कड़ी जांच शुरू की गई और अब पिछले साल हुए मामले में कार्रवाई की गई है.

पंजाब डीजीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, "गुरविंदर सिंह सांगा को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. गुरविंदर सिंह तब फिरोजपुर के एसपी ऑपरेशन थे. गुरविंदर सिंह फिलहाल बठिंडा में तैनात हैं."

सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में कहा था कि उसके द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय समिति ने कहा है कि फिरोजपुर एसएसपी अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहे, हालांकि 5 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान पर्याप्त बल उपलब्ध थे.

जनवरी 2022 में पंजाब के फ़िरोज़पुर जाते समय कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क अवरुद्ध किए जाने के कारण प्रधानमंत्री 15-20 मिनट के लिए एक फ्लाईओवर पर फंसे रहे. गृह मंत्रालय ने इसे उनकी सुरक्षा में ''बड़ी चूक'' बताया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).