Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों में करीब 3 महीने बाद भी 28 शवों की पहचान नहीं, किसी ने अब तक क्लेम नहीं किया
ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण सड़क हादसे में 292 लोगों की जान गई थी. वहीं करीब एक हजार लोग जख्मी हुए थे. हादसे को करीब तीन महीने से ज्यादा का समय होने जा रहा है. लेकिन अभी भी मुर्दा कर घर में पड़े 28 शवों की पहचान नहीं हो पाई है.
Odisha Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर में 2 जून को हुए भीषण सड़क हादसे में 292 लोगों की जान गई थी. वहीं करीब एक हजार लोग जख्मी हुए थे. हादसे को करीब तीन महीने से ज्यादा का समय होने जा रहा है. लेकिन अभी भी मुर्दा कर घर में पड़े 28 शवों की पहचान नहीं हो पाई है. इस शवों को लेकर भुवनेश्वर एम्स के चिकित्सा अधीक्षक दिलीप कुमार परिदा ने बताया कि "वर्तमान में उनके पास 28 शव अभी भी मुर्दा घर में पड़े हैं. वे राज्य सरकार के समन्वय में रेल मंत्रालय से निर्देश का इंतजार कर रहे हैं. पिछले 10 दिनों में, कोई दावेदार नहीं है और हमने डीएनए परीक्षण के लिए कोई और नमूना नहीं भेजा है.
वहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2 जून को हुई ओडिशा ट्रेन त्रासदी के सिलसिले में गिरफ्तार तीन रेलवे अधिकारियों - अरुण कुमार महंत, मोहम्मद अमीर खान और पप्पू कुमार के खिलाफ शनिवार को गैर-इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोप में आरोप पत्र दायर किया. अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को सात जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं
Video:
#WATCH | Balasore (Odisha) train accident | Dillip Kumar Parida, Medical Superintendent of AIIMS Bhubaneswar says, "At present, we have 28 bodies left with us. We are waiting for direction from the Railway Ministry, in coordination with the State Government...In the last 10 days,… pic.twitter.com/jPCGXNWQfK
— ANI (@ANI) September 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2023 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

