Netherlands Train Accident: नीदरलैंड के मेटरेन शहर में एक तेज रफ्तार ट्रेन ने रेलवे क्रॉसिंग पर फंसे एक ट्रक को जबरदस्त टक्कर (Meteren Train Accident) मार दी. हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में दिखता है कि जैसे ही क्रॉसिंग की बैरियर नीचे गिरने लगती है, ट्रक आगे-पीछे हिलता है, लेकिन ट्रैक से नहीं हट पाता. कुछ ही सेकंड बाद तेज रफ्तार ट्रेन ट्रक को टक्कर मार देती है, जिससे उसका मलबा चारों ओर उड़ जाता है. रेल ऑपरेटर ProRail के मुताबिक, हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी की चोटें मामूली हैं.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रक ड्राइवर ने समय पर ट्रैक खाली क्यों नहीं किया. चंद सेकंड की झिझक ने एक बड़ा हादसा कर दिया.
ये भी पढें: जर्मनी में कैसा महसूस करते हैं आप्रवासी?
रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े ट्रक को ट्रेन ने मारी टक्कर
🇳🇱 Gelderland, #Netherlands, October 30. A passenger train collided with a truck carrying pears at a railway crossing, derailing the locomotive and scattering cargo.
Five people, including the truck driver, sustained minor injuries. pic.twitter.com/koYfhiASHA
— LiveLeak (@leaklive1) October 30, 2025
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY