उद्धव कैबिनेट का बड़ा फैसला, औरंगाबाद का नाम हुआ संभाजीनगर, उस्मानाबाद और नवी एयरपोर्ट का भी नाम बदला
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने औरंगाबाद शहर का नाम 'संभाजीनगर' रखने की स्वीकृति दी है.
Maharashtra Cabinet Decision: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पिछले कुछ दिनों से की जा रही मांग को लेकर सरकार की तरफ से आज हुई एक कैबिनेट बैठक के बाद औरंगाबाद शहर का नाम 'संभाजीनगर' रखने की स्वीकृति दी है. वहीं उस्मानाबाद शहर का नाम 'धाराशिव' कर दिया गया है. इसके साथ ही नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलकर स्वर्गीय डीबी पाटिल इंटर नेशनल एयरपोर्ट के लिए स्वीकृति दी गई है.
बता दें कि उद्धव सरकार ने ये फैसले ऐसे समय में लिए हैं जब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल यानी गुरुवार को फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए कहा है. हालांकि शिवसेना ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है.
Maharashtra state cabinet approves the renaming of Aurangabad to Sambhaji Nagar and Osmanabad to Dharashiv. Navi Mumbai Airport's name will be changed to DB Patil International Airport.
— ANI (@ANI) June 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 06:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

