Mumbai: समीर वानखेड़े का तबादला, DGTS चेन्नई भेजे गए, आर्यन खान मामले की कर चुके हैं जांच
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच करने वाले एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े का तबादला हो गया है
Sameer Wankhede Transferred: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े ड्रग्स मामले की जांच करने वाले मुंबई के पूर्व एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को बड़ा झटका लगा है. उनका तबादला मुंबई से करके डीजीटीएस चेन्नई भेज दिया गया है. समीर वानखेड़े का डीजीटीएस चेन्नई ट्रांसफर किया जाना उनके लिए एक बड़ा झटका है.
बता दें कि बीते हफ्ते एनसीबी के चार्जशीट में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चीट दे दी गई. जिसके बाद समीर वानखेड़े को लेकर एनसीपी पर सवाल उठने लगे. ऐसे में समीर वानखेड़े के तबादले को आर्यन खान ड्रग्स केस में हुई किरकिरी के बाद कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.
Former Mumbai NCB Zonal director Sameer Wankhede transferred from Mumbai to Chennai
Earlier he was a part of investigation of the drugs-on-cruise case, Mumbai
(File photo) pic.twitter.com/q6hiVdUuOe
— ANI (@ANI) May 30, 2022
Former NCB official #SameerWankhede transferred to DGTS, Chennai
— TOI Mumbai (@TOIMumbai) May 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 10:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

