Arunachal Pradesh: देश के पहले CDS बिपिन रावत का सम्मान, जनरल के नाम पर रखा गया मिलिट्री स्टेशन का नाम
अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में एक सैन्य स्टेशन और सड़क को जनरल बिपिन रावत का नाम दिया गया है. चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर लगी लोहित घाटी पर स्थित सैन्य स्टेशन अब जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा.
भारतीय सेना (Indian Army) के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) दिवंगत जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) को शनिवार को सम्मान दिया गया. अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में एक सैन्य स्टेशन और सड़क को उनका नाम दिया गया. चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर लगी लोहित घाटी पर स्थित सैन्य स्टेशन अब जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा. इसके अलावा इस पहाड़ी गांव की एक प्रमुख सड़क को भी उन्हीं का नाम दिया गया है।.
पूर्व सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत को आज अरुणाचल प्रदेश में सम्मानित किया गया. किबिथु सैन्य शिविर का नाम "जनरल बिपिन रावत सैन्य गैरीसन" (General Bipin Rawat Military Garrison) रखा गया है. जनरल रावत ने इस कैंप में कर्नल के रूप में अपनी यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स की कमान संभाली थी. समारोह में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) के साथ जनरल रावत की बेटियां भी शामिल थीं, जिन्होंने पिछले साल 8 दिसंबर को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अपनी पत्नी सहित 12 अन्य लोगों के साथ अपनी जान गंवा दी थी.
The ceremony was attended by Arunachal Pradesh Governor Brig BD Mishra (Retd) along with the daughters of Gen Rawat who lost his life in a chopper crash on December 8 last year along with 12 others including his wife.
— ANI (@ANI) September 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2022 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

