देश

Article 370 Verdict Today: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने से जुड़ी याचिकाओं पर SC आज सुनाएगा फैसला, वर्डिक्ट से पहले श्रीनगर में बढ़ाई गई सुरक्षा- देखें VIDEO

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट आज संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आपना फैसला सुनाने जा रहा है. फैसला आने से पहले श्रीनगर में सुरक्षा कड़े कर दिए गए हैं

Article 370 Verdict Today: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने से जुड़ी याचिकाओं पर SC आज सुनाएगा फैसला, वर्डिक्ट से पहले श्रीनगर में बढ़ाई गई सुरक्षा- देखें VIDEO
Photo Credits ANI

Article 370 Verdict Today: देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट आज संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आपना फैसला सुनाने जा रहा है. फैसला आने से पहले श्रीनगर में सुरक्षा कड़े कर दिए गए हैं. ताकि फैसला आने पर किसी तरह की कोई अनहोनी घटना ना घटे.  इससे पहले सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ ने 5 सितंबर को दोनों पक्षों की मौखिक दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. जिस पर आज कोर्ट अपना अंतिम फैसला सुनाने जा रही है.

दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा खत्म कर दिया था. धारा 370 को हटाने के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया गया, जिसमें से एक जम्मू-कश्मीर तो दूसरा लद्दाख बना. धारा 370 हटाने के बाद से ही विरोध चल रहा है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 09:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).