देश

Earthquake: देश के कई हिस्सों में आज कांपी धरती, रिक्‍टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, जानमाल का नुकसान नहीं

देश के कई हिस्सों में बुधवार (16 मार्च) को भूकंप के झटके महसूस किये गए है. आज दोपहर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अंबिकापुर से 138 किमी दूर आज दोपहर लगभग 15:09 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए. भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई में था. इसके बाद लद्दाख में रात के समय दो बार भूकंप आया. दोनों राज्यों में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

Earthquake: देश के कई हिस्सों में आज कांपी धरती, रिक्‍टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, जानमाल का नुकसान नहीं
देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके (Photo Credits: Twitter)

देश के कई हिस्सों में बुधवार (16 मार्च) को भूकंप के झटके महसूस किये गए है. आज दोपहर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अंबिकापुर से 138 किमी दूर आज दोपहर लगभग 15:09 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए. भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई में था.

हालांकि, इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इसके बाद लद्दाख में रात 19 बजकर 5 मिनट पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया. जबकि इसके कुछ मिनट बाद ही केंद्र शासित प्रदेश के कारगिल में 19:34 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केन्द्र कारगिल से 178 किलोमीटर दूर 155 किलोमीटर की गहराई पर था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).