BREAKING: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में लगी आग, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग! देखें वीडियो
विमान के दाहिने इंजन में आग लग गई! इस हादसे के बाद पायलट ने तुरंत बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के इंजन से आग और धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है.
बेंगलुरु से कोच्चि जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एक भयानक घटना हुई, जिसने सभी 179 यात्रियों को सदमे में डाल दिया. उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान के दाहिने इंजन में आग लग गई! इस हादसे के बाद पायलट ने तुरंत बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के इंजन से आग और धुआं निकलते हुए देखा जा सकता है.
हवाई जहाज में सवार यात्रियों के लिए यह एक डरावनी स्थिति थी. उड़ान भरते ही विमान में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में घबराहट और भय का माहौल छा गया. हालांकि, पायलट की त्वरित प्रतिक्रिया और विमान चालक दल की तेज काम करने की वजह से सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा जा सका.
A Bengaluru-Kochi Air India Express flight made an emergency landing at @BLRAirport after its right engine caught fire soon after take-off. Passengers were in shock. #Avgeeks #AirIndiaExpress pic.twitter.com/TqCgltLsyc
— Ashoke Raj (@Ashoke_Raj) May 19, 2024
फिलहाल, इस घटना की जाँच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इंजन में आग कैसे लगी. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस घटना की पुष्टि की है और कहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस घटना के बाद यात्रियों और उनके परिजनों में चिंता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2024 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

