देश

Ahmednagar Hospital Fire: महाराष्ट्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, चार मेडिकल अधिकारी सस्पेंड, दो कर्मचारी सेवा से बर्खास्त

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में आग लगने की घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की हैं. सरकार की तरफ से की गई कार्रवाई में अस्पताल के चार मेडिकल अधिकारियों को जहां सस्पेंड किया गया है. वहीं दो कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है..

Ahmednagar Hospital Fire: महाराष्ट्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, चार  मेडिकल अधिकारी सस्पेंड, दो कर्मचारी सेवा से बर्खास्त
अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी आग (Photo Credits: ANI)

Ahmednagar  Hospital Fire: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में आग लगने की घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की हैं. स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने कहा कि अस्पताल में आग लगने के मामले में जिला सर्जन सुनील पोखरना, चिकित्सा अधिकारी सुरेश ढकने, चिकित्सा अधिकारी विशाखा शिंदे, स्टाफ नर्स सपना पठारे को निलंबित कर दिया गया है, जबकि स्टाफ नर्स आसमा शेख और चन्ना अनंत की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. बात दें कि अहमदनगर अस्पताल में आग लगने से 11  कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं 7 मरीज घायल हुए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2021 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).