देश

Maharashtra Hospital Fire: सीएम उद्धव ठाकरे ने अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी आग पर जताया शोक, घटना की जांच के आदेश दिए

महाराष्ट्र के अहमदनगर सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड (ICU) में आग से लगने की घटना पर सीएम उद्धव ठाकरे शोक जताया है, साथ ही अस्पताल में आग कैसे लगी, जांच के आदेश दिए हैं. इस घटना में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी हैं, वहीं 7 लोग घायल हैं.

Maharashtra Hospital Fire: सीएम उद्धव ठाकरे ने अहमदनगर जिला अस्पताल में  लगी आग पर जताया शोक, घटना की जांच के आदेश दिए
सीएम उद्धव ठाकरे (Photo Credits Facebook & ANI)

Maharashtra Hospital Fire: महाराष्ट्र के अहमदनगर सिविल अस्पताल (Ahmednagar District Hospital)  के आईसीयू वार्ड (ICU) शनिवार को आग लगने  से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी हैं. वहीं 7 अन्य घायल हुए हैं. जिला कलेक्टर डॉ राजेंद्र बी भोसले ने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि "आज सुबह करीब 10 बजे आग लग गई. आईसीयू वार्ड में इलाज करा रहे 17 मरीजों में से 10 की मौत हो गई और बाकी घायल हो गए. उन्होंने कहा कि पीड़ितों के शवों को उनकी मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बाद आगे की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा. वहीं इस घटना पर सीएम उद्धव ठाकरे ने शोक जताते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं. हमदनगर जिला अस्पताल में घटित घटना पर पीएम मोदी ने भी शोक जताया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).