देश

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफा, राम-कृष्ण को न मानने पर दिए बयान के बाद मचा था बवाल

आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने अपने पद से इस्तीफा दिया. उन्हें एक कार्यक्रम में देखा गया था जहां लोगों ने हिंदू देवताओं का बहिष्कार करने की शपथ ली थी.

दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफा, राम-कृष्ण को न मानने पर दिए बयान के बाद मचा था बवाल

Rajendra Pal Gautam Resigns: दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने देवी-देवताओं के खिलाफ बयान दिया. उनके बयान के बाद बवाल मचा था. जिसके बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया. राजेंद्र पाल गौतम ने अपना इस्तीफा पत्र ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज महर्षि वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव दिवस है एवं दूसरी ओर मान्यवर कांशीराम साहेब की पुण्यतिथि भी है. ऐसे संयोग में आज मैं कई बंधनों से मुक्त हुआ और आज मेरा नया जन्म हुआ है. अब मैं और अधिक मज़बूती से समाज पर होने वाले अत्याचारों व अधिकारों की लड़ाई को बिना किसी बंधन के जारी रखूंगा.'

राजेंद्र पाल गौतम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा:

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).