देश

51 Years of Rajdhani Express: मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 51 साल पूरे, इस मौके पर रेलवे ने जारी किया खास VIDEO

मुंबईकरों के लिए दिल्ली आना-जाना आसान करने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब 51 साल की हो गई है. इसे पहली बार 17 मई, 1972 को मुंबई सेंट्रल और नई दिल्ली के बीच दैनिक ट्रेन सेवा के रूप में पेश किया गया था.

51 Years of Rajdhani Express: मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 51 साल पूरे, इस मौके पर रेलवे ने जारी किया खास VIDEO
Mumbai-Delhi Rajdhani Express

51 Years of Mumbai-Delhi Rajdhani Express: मुंबईकरों के लिए दिल्ली आना-जाना आसान करने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब 51 साल की हो गई है. इसे पहली बार 17 मई, 1972 को मुंबई सेंट्रल और नई दिल्ली के बीच दैनिक ट्रेन सेवा के रूप में पेश किया गया था. यह ट्रेन भारत में सबसे लोकप्रिय ट्रेनों में से एक है, और अपनी शानदार सुविधाओं और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए जानी जाती है.

आज भी रेल यात्रा का आनंद लेने वाले बहुत से लोग राजधानी एक्सप्रेस से ही दिल्ली पहुंचना पसंद करते हैं. राजधानी की खासियत यह है कि सभी कोच वातानुकूलित हैं और टिकट की कीमत में खाना भी शामिल है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).